Scroll Top
सूजी से बनाए झटपट कम तेल के मजेदार नाश्ते (Masaledaar Suji recipes for breakfast)

Suji Breakfast Recipes:हमारे यहाँ पे सुबह का नाश्ता अगर healthly और tasty हो तो मजा ही आ जाता है पर सुबह सुबह इतना सारा तेल – नहीं | इसलिए में आपके लिए लाई हु कुछ सूजी / रवा से बनी हुई ऐसी रेसिपीज जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि कम तेल में बन कर जल्दी से तैयार भी हो जाती है |

सूजी हमारे सेहत के लिए अच्छी होती है, इसमें आयरन, vitamin b, जिंक जेसे खनिज होते है| ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है| इसमें फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया को सही करता है और साथ ही protien भी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्युनिटी को बढता है| सूजी/ रवा एक तरह से हमारे शरीर के लिए वरदान होती है| अगर आप ये अच्छी diet फॉलो करना चाहते है तो सूजी/रवा को अपनी diet में जरुर शमिल कीजिये और महसूस करिए इसके चमत्कारी गुण|

अगर बात मीठे की हो तो सूजी का हलवा भी कुछ कम नहीं है| कम घी से भी बना सकते है सूजी/रवा का हलवा सिर्फ 10 मिनट में:-सूजी का हलवा रेसिपी

तो आइये जानते है healthly diet के लिए सूजी/रवा से बने जट- पटे नाश्ते जो आप मिनटों से घर पे ही आराम से बना सकते है:-

उपमा (upma recipe):

सुबह के ब्रेकफास्ट में सूजी का बना उपमा सुबह की भुक मिटने के लिए एक बहुत ही अच्छा नाश्ता होता है, इसमें हमे:-

सामग्री

    • 1 कप सूजी
    • 2 हरी मिची
    • 1 टमाटर
    • 1 आलू
    • 1 छोटी गाजर
    • एक छोटा प्याज
    • 1 निम्बु
    • 3 कप पानी
    • 1 चम्मच तेल
    • 1 चम्मच घी
    • नमक
  • अब सबसे पहेले सूजी को अच्छी तरह से कड़ाई में सेक लीजिये जब तक की वहा हलकी ब्राउन ना होने लगे|
  • जब सूजी अच्छी तरह से सिक जाये तो उससे एक साफ़ बर्तन में निकाल लीजिये|
  • अब उसी कड़ाई में एक चम्मच घी दाल लीजिये और जब घी गरम हो जाये तो उसमे ¼ जीरा और 4 से 5 मीठा नीम (curry leaves) डाल लीजिये|
  • उसके बाद उसमे हरी मिर्ची, कटी हुई प्याज को डाल कर अच्छे से भुन ले|
  • अब इसमें कटा हुआ आलू और गाजर भी मिला लीजिये और अच्छी तरह से पकने दे|
  • जब ये सब पक जाये तो इसमें कटा हुआ टमाटर मिला लीजिये और उसे भी पकने दे| जब चीजों के पकने के बाद इसमें 3 कप पानी मिलाये| [ध्यान रहे उपमा में हेमशा 1:3 का ratio होता है मतलब अगर अपने 1 कप सूजी/रवा लिया है तो पानी 3 कप लेना होगा ]
  • पानी के उबलने पर इसमें निम्बु, 1 चम्मच तेल, और स्वाद अनुसार नमक मिलाये, फिर इसमें सकी हुई सूजी/रवा धीरे-धीरे मिलाये जिससे की सूजी की गाठे ना बने|
  • धीरे-धीरे सूजी पानी पिने लगेगी और फूलने लागगी, अंत में आपके नाश्ते के लिए सूजी का उपमा बन के तैयार है|
  • हरा धनिया मिला के इससे गरम गरम सर्वे कीजिये |

सूजी और पोहे का डोसा (Suji Poha Dosa Recipe):

कभी-कभी सुबह में डोसा खाने का मन करता है पर हेमशा डोसा बट्टर हमारे पास हो ऐसा जरुरी नहीं है| लेकिन घर में ही रखे हुए कुछ सामान से हम आसानी से डोसा बना सकते है, तो आइये जानते है क्या है वो सामान:-

सामग्री

    • 1 कप सूजी
    • 1 कप पोहा
    • 1 कप दही (curd)
    • 2 हरी मिची
    • 1 छोटा अदरक
    • 1  कप पानी
    • 1 चम्मच तेल
    • 1 चम्मच घी
  • सबसे पहेले 1 कप पोहे को भिगो लीजिये और फिर उसका पानी निकाल दीजिये|
  • पानी के निकलने पर पोहा मुलायम हो जाएगा, अब इसमें 1 कप सूजी/रवा मिला लीजिये|
  • फिर इसमें दही डालके तीनो को अची तरह मिला लीजिये|
  • अब इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में दाल के थोडा सा पानी डाल ले| उसके बाद इसमें हरी मिर्ची, अदरक, नमक डाल के इसको ग्रैन्ड करले|
  • ग्रैन्ड करने के बाद आपको एक दम डोसा जेसा बट्टर मिलेगा बिलकुल पतला, यदि बट्टर पतला नहीं है तो थोडा सा पानी मिला कर उससे पतला करले|
  • अब बट्टर को एक बर्तन में निकाल ले और थोडा सा एनो डाल दे |
  • अच्छी तरह से इससे मिक्स करे और गरम तवे में पहेले तेल लगा कर मिश्रण को गोल आकर में डोसा जेसा डाले |
  • तो लीजिये गरम गरम डोसा 2 मिनट में बनके तैयार है, इससे आप नारियल की चटनी के साथ आराम से खा सकते है|

Note/ टिप्पणी :

  1. उपमा बनाने के लिए आप चने की दाल का भी उपयोग कर सकते है (थोड़ी सी चने की दाल करीब 1 tbsp  को अच्छे से धो लीजिये और प्याज के साथ पका ले)
  2. उपमा में अगर पानी कम होगा तो सूजी अच्छे से मिक्स नहीं होगी और स्वाद नहीं आएगा|
  3. उपमा में बाद में जब आप तेल डालेंगे तो उससे सूजी खिली खिली बनती है|डोसे का बट्टर हेमशा सॉफ्ट होना चाहिए (यदि पानी ज्यादा या कम हुआ तो डोसा अच नहीं बनेगा )|
  4. डोसा बनाने के पहेले तवे को प्याज की मदद से साफ़ करले और उसमे फिर तेल लगाये जिससे डोसा तवे पे चिपकेगा नहीं|
  5. उपमा बनाने के लिए हेमशा सेकी हुई सूजी/रवा का इस्तेमाल करे|

Related Posts

Leave a comment